आसपास में फोन करने पर भी नहीं मिली कोई जानकारी
रिपोर्ट- सुनील जायसवाल
सहारनपुर।
कस्बा बिहारीगढ़ स्थित अमानत गढ़ सोलानी नदी पुल के पास कल्याणी ध्यान आश्रम में 17 साल से रह रहे उमेश दास कल्याणी महाराज शनिवार दोपहर 2:00 बजे से लापता है जिसकी तलाश आसपास के क्षेत्र व उनके रिश्तेदारी में सभी जगह की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है
सभी जगह संपर्क करने के बाद अभी तक उनका कुछ नहीं पता कहां है कल दोपहर 2:00 बजे से ही उनका फोन लगातार स्विच ऑफ है वहीं कल्याणी ध्यान आश्रम की तरफ से थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार अमानत गढ़ चौकी पर गुमशुदगी तहरीर दे दी गई है वही जब इस संबंध में थानाध्यक्ष बुग्गावाला मनोज शर्मा से बात कि तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जो जानकारी मिली है कि उनका एक छोटा आश्रम बिहारीगढ़ दमोदराबाद में है वहीं पर वह अपनी गाड़ी खड़ी कर तभी से वह लापता है






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें