शुक्रवार, 2 जून 2023
Home »
» पत्रकार को फसाने की सरकार की घिनौनी साजिश
पत्रकार को फसाने की सरकार की घिनौनी साजिश
रायपुर में धारा 504, 505(1) (b) के मामले में पुलिस ने ‘आजतक’ के पूर्व संवाददाता सुनील नामदेव के घर छापा मारा और पुलिस के अनुसार उनसे MDMA मादक पदार्थ मिला।
जिसके बाद उनके खिलाफ 21 (C) में एक और मामला दर्ज किया गया है. नामदेव कुछ समय पहले ही ज़मानत पर रिहा हुए थे।
उज्ज्वल दीपक ने कहा है कि
छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून की ज़बरदस्त उपलब्धि के लिए मैं @bhupeshbaghel जी को सादर धन्यवाद देना चाहता हूँ ।
‘आजतक’ के पूर्व संवाददाता सुनील नामदेव को घर से गिरफ़्तार किया गया । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनके घर पर छापा मारकर मादक पदार्थ बरामद किया गया।
आपको बताते चलें कि इसके पूर्व उनपर पहले ही कई मुक़दमे दर्ज दिये जा चुके हैं, उनका घर तोड़ा जा चुका है और जेल भी भेजा जा चुका है । नामदेव कुछ समय पहले ही ज़मानत पर रिहा हुए थे.
@Newstodaycg22 के नाम से वेब पोर्टल संचालित करने वाले नामदेव राज्य की भ्रष्ट सरकार के बारे में सनसनीख़ेज़ रिपोर्टिंग करते हैं । मसालेदार और कई बार बहुत ही बुरे शब्दों में और तीखी मिर्ची नमक लगाकर भी। उनकी रिपोर्टिंग किसी फ़िल्म की स्क्रिप्ट से कम नही होती है।
पर हाँ, सच्चाई बयान करने का अन्दाज़ अनोखा है। लोग चटखारे लेकर उनकी खबरें पढ़ते हैं और एक दूसरे को फॉरवर्ड भी करते हैं। कुछ महीने पहले सरकार में पदस्थ डिप्टी सेक्रेटरी चौरसिया के गिरफ़्तार होने पर कोर्ट परिसर में उनकी रिपोर्टिंग को पूरे देश ने देखा है। उसी दिन ये गिरफ़्तारी तय हो चुकी थी।
बस एक अच्छे मौक़े की तलाश में थी सरकार।
@PTI_News @ANI @FreedomofPress @pressfreedom @MIB_India @PressCouncil_IN
अब देखना ये है कि अभिव्यक्ति कि आज़ादी या प्रेस कि फ्रीडम की बातें करने वाले कब नामदेव के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे !






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें