Good Daily News...


शुक्रवार, 30 जून 2023

बागेश्वर धाम गढ़ा के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दरबार लगाने से किया इनकार बोले यहां सबसे बड़ी सरकार.

 *!!.वीर भूमि बुंदेलखंड, विश्व में श्री राम राज्य सरकार का दरबार ओरछा में श्रद्धालुओं व संतों ने झुकाया सिर: बागेश्वर धाम गढ़ा के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दरबार लगाने से किया इनकार बोले यहां सबसे बड़ी सरकार.


!!*

*पंकज पाराशर छतरपुर

वीरभूमि बुंदेलखंड विश्व में श्री राम राजा सरकार का दरबार ओरछा में श्रद्धालुओं और संतों ने पहुंचकर सिर झुकाया l महंत पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से भगवान श्री राम राजा सरकार की महिमा का तो गान किया। साथ ही ओरछा की मर्यादा का पालन भी किया। बुंदेलखंड की अयोध्या माने जाने वाले ओरछा धाम में संत सम्मेलन में पहुंचे बागेश्वर धाम गढ़ा के महंत पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से भगवान श्री राम राजा सरकार की महिमा का तो गान किया। साथ ही ओरछा की मर्यादा का पालन करते हुए उन्होंने दिव्य दरबार नहीं लगाया। उनका कहना है कि ओरछा में ब्रह्मांड का सबसे बड़ा राम राजा दरबार है। 

मालूम हो कि ओरछा के रामराजा दरबार की ऐसी मान्यता है कि यहां कोई भी वीईपी यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लेते हैं। यहां के राजा श्री राम हैं और उन्हीं के दरबार में सब अपनी फरियाद लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज राम राजा सरकार के सेवक हैं, इसलिए हनुमान जी महाराज का दरबार तो वैसे भी रामराजा के चरणों में लगा हुआ है। ओरछा के हैलीपैड पर आयोजित संत सम्मेलन में बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अलावा स्थानीय संत भी मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789