शनिवार, 3 जून 2023
Home »
» बुंदेलखंड में बसपा को जबरदस्त झटका: अनुपमा यादव हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
बुंदेलखंड में बसपा को जबरदस्त झटका: अनुपमा यादव हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
अनुपमा यादव वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में रही बिजावर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी
पंकज पाराशर छतरपुर✍️
बुंदेलखंड में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में बहुजन समाज पार्टी को कांग्रेस ने जबरदस्त झटका दिया है, बुंदेलखंड में यादव महासभा की नेत्री अनुपमा यादव अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई है। बिजावर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से अनौपचारिक चर्चा कर बिजावर में आयोजित हुए समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गई। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भुवन विक्रम सिंह (केशू भैया राजा) व जनपद पंचायत बिजावर के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह (मुन्ना राजा) ने कांग्रेस का झंडा थमा कर अनुपमा यादव सहित हजारों समर्थकों का स्वागत किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें