शनिवार, 3 जून 2023
Home »
» ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा
ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा
ब्रेकिंग
ओडिशा।
ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा। कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई । कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतरी। बहानागा स्टेशन के पास कोरमंडल दुर्घटनाग्रस्त। हावड़ा से चेन्नई जा रही थी कोरोमंडल एक्सप्रेस। रेल हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी। घटनास्थल के लिए बालासोर डीएम रवाना हुए। एनडीआरएफ और ओडीआरएएफ की टीम घटनास्थल पहुंची।इस हादसे में 130 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए हैं और 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 132 घायल यात्रियों को सोरो और गोपालपुर सीएचसी में शिफ्ट किया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अच्छी देखभाल के लिए रेफर किया जाएगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें