Good Daily News...


शनिवार, 3 जून 2023

टोल कर्मियों की दबंगई:टोल प्लाजा पर रोकी गई राज्यमंत्री की गाड़ी

टोल कर्मियों की दबंगई:टोल प्लाजा पर रोकी गई राज्यमंत्री की गाड़ी
,विरोध करने पर की अभद्रता,मैनेजर समेत चार कर्मी भेजे गए जेल रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां के पास शुक्रवार को टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की दबंगई सामने आई है।टोल कर्मियों ने राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की गाड़ी रोक ली गई।जब राज्यमंत्री ने इसका विरोध किया तो टोल कर्मियों ने दबंगई दिखाते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।मामले की जानकारी होने पर बछरावां पुलिस टोल प्लाजा पर पहुंची। पुलिस ने मैनेजर समेत चार टोल कर्मियों को हिरासत में लेकर बछरावां कोतवाली लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया। उपजिलाधिकारी महराजगंज ने जमानत नहीं दी और मैनेजर समेत चार टोल कर्मियों को जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा से विधायक एवं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह दोपहर लगभग 12 बजे लखनऊ से रायबरेली आ रहे थे। राज्यमंत्री के साथ पुलिस स्काॅर्ट नहीं थी। रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां के पास टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने राज्यमंत्री की गाड़ी को रोक लिया। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री ने विरोध किया तो टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता भी की।राज्यमंत्री ने इसकी सूचना बछरावां पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और मैनेजर समेत चार टोल कर्मियों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। पुलिस ने बिहार के रहने‌ वाले एवं टोल प्लाजा मैनेजर धीरज श्रीवास्तव, खोड़़ गांव के बसंत कुमार, उन्नाव जिले के जपसरा गांव के प्रभाकर, बलिया जिले के शीतलखेड़ा गांव निवासी अभिषेक कुमार का धारा 151 में चालान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को महराजगंज एसडीएम के कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने जमानत न देते हुए सभी को जेल भेज दिया। एसडीएम ने बताया कि राज्यमंत्री की गाड़ी रोकने और अभद्र व्यवहार करने पर टोल कर्मियों को जेल भेज दिया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की गाड़ी को निगोहा स्थित टोल प्लाजा पर रोक लिया गया है। राज्यमंत्री के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात भी सामने आई थी। टोल मैनेजर समेत चार कर्मियों का धारा 151 में चालान करके जेल भेज दिया गया है। - आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789