सोमवार, 8 मई 2023
Home »
» आज का मुख्य समाचार
आज का मुख्य समाचार
➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, सुबह 11.05 बजे बाराबंकी रवाना होंगे CM योगी, 11.30 बजे GIS मैदान बाराबंकी में जनसभा, 12.25 बजे बाराबंकी से मिर्जापुर जाएंगे सीएम, 1.45 बजे से बापू उपरौध इंटर कॉलेज में जनसभाm, 2.40 बजे मिर्जापुर से अयोध्या जाएंगे सीएम, 3.40 से 4.25 बजे तक लेंगे सांगठनिक बैठक, 4.35 बजे रामकथा पार्क,अयोध्या में जनसभा, 5.20 बजे हेलीपैड गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम.
➡️मेरठ- कपड़े के कारखाने में लगी लिफ्ट टूटने से हादसा , टेंपरेरी लिफ्ट टूटने से मचा हड़कंप, एक बच्चे सहित पांच लोग हुए घायल , सभी घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, पुलिस को नहीं दी गई हादसे की सूचना , पार्षद आस मोहम्मद के कारखाने में लगी थी टेंपरेरी लिफ्ट, थाना लिसाड़ी गेट के अहमद नगर गली नंबर 14 का मामला.
➡️हरदोई - चुनावी रंजिश के चलते प्रत्याशी का नहीं हुआ इलाज, पहले हुई मारने की कोशिश फिर इलाज को हुआ मोहताज, सीएचसी शाहाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव, घायल को व्हील चेयर पर लेकर भटके तीमारदार, जिला अस्पताल में नहीं है रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती, अस्पताल में मेडिकोलीगल मरीज का नहीं होता एक्सरे, शाहाबाद नगर के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला.
➡️बाराबंकी - जनपद में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार सवार लोगों को मारी टक्कर, हरदोई से शादी समारोह से शामिल होने आए थे सभी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस, घायलों को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती, मौके पर एक की जबकि इलाज के दौरान 4 लोगों ने तोड़ा दम, मरने वालों में 2 महिलायें और एक मासूम भी शामिल, 3 लोगों को चल रहा लोहिया अस्पताल में इलाज, बाराबंकी जनपद के देवा कोतवाली के माती चौकी क्षेत्र की घटना.
➡️मेरठ- पूर्व सीएम अखिलेश यादव का मेरठ दौरा आज, सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान के लिए रोड शो करेंगे, हवाई पट्टी से सीधे लिसाड़ी से शुरू होगा रोड शो, साइकिल से रोड शो करते हुए भूमिया पुल जाएंगे, गोलाकुआं, इस्लामाबाद,कांच के पुल तक होगा रोड शो, चुनाव प्रचार के आखिर दो दिन पहले रोड शो होगा.
➡️अलीगढ़- पूर्व सीएम अखिलेश यादव का अलीगढ़ दौरा आज , चुनाव को लेकर अलीगढ़ में रोड शो करेंगे अखिलेशआज सुबह 10.30 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे, केबीएस ट्रेडर्स से रोड शो शुरू करेंगे अखिलेश यादव, क्लार्कस इन होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे अखिलेश, एएमयू मानुभवों से भेंट करेंगे अखिलेश यादव, 1.50 बजे अलीगढ़ से रवाना होंगे अखिशे यादव.
➡️सोनभद्र - भाई को बचाने में बहन की चली गई जान, मासूम भाई को बचाने में डूबी 11 वर्षीय बहन, घर से थोड़ी दूरी पर स्थित बावली में नहाने गए थे दोनों , नहाते वक्त पांव फिसलने से हुआ हादसा, बच्चो का शोर सुन परिजन मौके पर पहुंचे , बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव की घटना.
➡️प्रयागराज- उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर, बमबाज गुड्डू मुस्लिम पहुंचा था कौशांबी, अतीक के करीबी के फॉर्म हाउस पर दो दिन रुका था, रुकने के बाद कौशांबी से निकला था गुड्डू मुस्लिम, अतीक के करीबी ने असलहे भी कराए थे उपलब्ध, पुलिस और एसटीएफ को जांच के दौरान मिली जानकारी, कौशांबी निवासी अतीक के करीबी की तलाश में जुटी पुलिस.
➡️औरैया- प्रोटोकॉल का पालन कराना कोतवाल को पड़ा महंगा, डिप्टी सीएम के प्रोग्राम में दिखाई थी सख्ती, मंच पर चढ़ने से युवक को रोका था , रोकने पर युवक ने दी थी धमकी, सदर कोतवाल को हटाया गया, औरैया सदर कोतवाल बने उपनिरीक्षक सुधीर भारद्वाज.
➡️अमेठी- केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जिले में, सांसद दिनेश कुमार यादव" निरूहुआ" का आज एक दिवसीय दौरा, साढ़े 11 बजे करीब तीनो लोग जायस नगरपालिका पहुंचेंगे, बीजेपी प्रत्याशी बीना सोनकर के पछ में करेंगे प्रचार प्रसार, सवा दो बजे राम लीला मैदान तक रोड शो करतें हुए जनसभा, साढ़े तीन बजे प्रत्याशी बृजेश अग्रहरि के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे.
➡️देहरादून- मौसम विभाग की ओर से जारी हुआ पूर्वानुमान, पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों को चेतावनी, कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंकामंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग को लेकर अलर्ट, चमोली और पिथौरागढ़ को लेकर भी चेतावनी जारी.
➡️देहरादून- बीआरओ ने देश का खोला पहला कैफे,बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में खुला है कैफे, तीर्थयात्रियों के खाने की होंगी उचित व्यवस्था, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली किया उद्घाटन, बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर खुला कैफे.
➡️देहरादून- चारधाम यात्रा से जुड़ी खबर, तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 5 लाख के पहुंचा पार, केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.75 लाख श्रद्धालुओं पहुंचे, बदरीनाथ में 1.18 लाख, गंगोत्री में 1.13 लाख पहुंचे, यमुनोत्री मंदिर में एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं दर्शन.
➡️दिल्ली- केरल के मलप्पुरम में नाव पलटने से हादसा, नाव पलटने से हुई 15 लोगों की मौत, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
➡️दिल्ली- पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का मामला, मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें