Good Daily News...


शनिवार, 6 मई 2023

चित्रकूट दर्शन करने आई लड़की से गैंगरेप

चित्रकूट में दर्शन करने आई लड़की से गैंगरेप:धर्मशाला से बाहर निकली थी, मंदाकिनी नदी के किनारे 5 लड़कों ने की दरिंदगी चित्रकूट में अपने परिवार के साथ दर्शन करने आई 16 साल की लड़की को धर्मशाला से ले जाकर मंदाकिनी नदी के किनारे 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल के बाद उसका परिवार मप्र लेकर चला गया है। घटना आज सुबह करीब 4 बजे के आसपास की है। चित्रकूट पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ कामतानाथ धाम की परिक्रमा करने आई थी। रात को मंदाकिनी किनारे पूरा परिवार एक धर्मशाला में रुका हुआ था। तभी देर रात करीब 12 बजे 10 लोग धर्मशाला में आकर रुके थे। सतना के चित्रकूट थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। सतना के चित्रकूट थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। धर्मशाला से बाहर निकलते ही उठाया पीड़िता ने पुलिस को बताया," देर रात को मैं धर्मशाला के कमरे से बाहर निकली कि पीछे से दो लोगों ने मेरा मुंह दबा दिया और जबरन उठा ले गए। इसके बाद मंदाकिनी नदी के किनारे झाड़ी में ले जाकर 4 से 5 लोगों ने मेरे साथ दरिंदगी की। " पीड़िता के मुताबिक कोई आहट होने पर आारेपी उसे छोड़कर भाग निकले। अंधेरे में किसी तरह उठकर वह धर्मशाला में पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने सुबह 4 बजे बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मप्र की चित्रकूट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर 5 को उठाया दर्शन करने आई नाबालिग से गैंगरेप की सूचना पर पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।तत्काल पुलिस धर्मशाला पहुंची। पीड़िता व उसके परिवार को थाने ले जाकर पीड़िता के बयान पर गैंगरेप का केस दर्ज किया। बताया जाता है कि गैंगरेप के 5 आरोपी उप्र के बॉर्डर स्थित सीतापुर चौकी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पांचों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यूपी पुलिस की मदद से चित्रकूट थाना प्रभारी जगह-जगह छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूछताछ के बाद पीड़िता को उसका परिवार मप्र में अपने घर ले गया है। एसडीओपी बोले- संदिग्धों से पूछताछ जारी चित्रकूट एसडीओपी आशीष जैन ने बताया, " 5 संदिग्ध पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है उसकी हालत सामान्य है
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789