Good Daily News...


गुरुवार, 25 मई 2023

अपराध से कराह रहा है प्रतापगढ़, अपराधी हुए बेखौफ

अपराध से कराह रहा है प्रतापगढ़, अपराधी हुए बेखौफ, 24 दिन में हुई 12 हत्या,सिर्फ 24 घंटे में 4 हत्याएं प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश का बड़का जिला प्रतापगढ़ अपराध से कराह रहा है।यहां अपराधी बेखौफ हो गए हैं।पिछले 24 दिनों में 12 हत्या हुई है। पुलिस अभी तक किसी का खुलासा नहीं कर पाई है‌। पुलिस खुलासा करने में हाफ रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में चार हत्या हुई है।पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने लगभग दो साल पहले प्रतापगढ़ की कमान संभाली थी।लगता है एसपी पर अपराधी भारी पड़ रहे हैं। आज बुधवार पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव में घर से 50 मीटर की दूरी पर 20 वर्षीय युवती कल्पना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।सुबह लगभग 4 बजे हुई हत्या हुई। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस सुबह 7 बजे पहुंची। मौके पर तमंचा, कारतूस और मास्क मिला।कल्पना की शादी जून में थी।हत्या किस कारण हुई,किसने की अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।कल्पना की हत्या से कुछ घंटे पहले एक और हत्या हुई थी। जिले में दो चार थाना प्रभारियों को छोड़कर बाकी इतने बेलगाम हो गए हैं कि हत्या के मामले में एसपी को एंट्री करनी पड़ती है,तब मुकदमा दर्ज होता है।पिछले 24 दिनों में 12 हत्याएं हुई हैं।मगर अभी तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।इससे समझा जा सकता है कि प्रतापगढ़ पुलिस अपराधियों को लेकर कितनी सख्त है। 11 मई को नई कोतवाली लीलापुर के मोहनगंज देशी शराब के ठेके के पीछे मोमफली का ठेला लगाने वाले शिव शंकर सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि शिव शंकर की हत्या करने वालों को इंस्पेक्टर गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर चुके हैं। *24 दिन में हुई हत्याएं* 1-एक मई को रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजेमऊ गांव में जमीनी विवाद में सगे भाइयों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में दो बच्चियां घायल हो गई थी।इलाज के दौरान 25 वर्षीय कोमल की मौत हो गई थी।रानीगंज कोतवाली में एसपी सतपाल अंतिल के पहुंचने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 2. एक मई को उदयपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरेश्वरी गांव में सत्य प्रकाश और ओम प्रकाश के बीच दस हजार का कर्ज मांगने पर विवाद हुआ।दोनों मौसेरे भाई थे।ओम प्रकाश ने सत्य प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी। 3. 4 मई को थाना संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दस वर्षीय बेटी के साथ 40 वर्षीय महिला मालती देवी जा रही थी।बेखौफ दबंगों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। 4. 6 मई को कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रजनपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े घर के पास नर कंकाल मिला था, जिसमें शरीर से धड़ अलग था.।उसके साथ ही ट्रैक सूट भी मिला था।पुलिस डीएनए टेस्ट करवाकर जांच की बात ही कर रही है। 6. 15 मई को नगर कोतवाली के मऊहार गांव में एक कार पेंटर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने खानापूर्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज कर लिया।अभी तक कोई गिरफ्तारी न हुई है। 7. 14 मई को बाघराय कोतवाली क्षेत्र के गौराडीह गांव में खेत की रखवाली करते किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।किसान राम जियावन सरोज की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। 8. 22 मई को जेठवारा कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद मामले में पिता की हत्या कर दी गई।छोटी बेटी ने आरोप लगाया कि बड़ी बहन के पति और बेटों ने रमाकांत की हत्या कर दी। जेठवारा कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 9. अंतू कोतवाली क्षेत्र के सेतापुर गांव में रास्ते के विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर कमला विश्वकर्मा की हत्या कर दी गई थी। 10. 22 मई को मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेन्टी गांव में मोबाइल के विवाद में कौशांबी जिले के युवकों ने विकास पटेल युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। 11. 23 मई को सांगीपुर कोतवाली क्षेत्र के जूही शुकुलपुर गांव में भाई ने भाई की चाकू से गोंदकर हत्या करके खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। 12. 24 मई की सुबह पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव में कल्पना सिंह की हत्या कर दी गई। 24 दिनों के अंदर 12 हत्याओं के बाद प्रतापगढ़ पुलिस पर सवाल उठना तो लाजमी है।सवाल उठे भी क्यों न इसी साल प्रतापगढ़ के तीन नए थाने मिले,छह पुलिस चौकियां और बारह से ज्यादा पुलिस बूथ बनाए गए।इसके बाद भी पुलिस का खौफ अपराधियों में नहीं है।अब देखना ये होगा की प्रतापगढ़ में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए शासन क्या कदम उठाता है।जिले में चर्चा है कि एसपी अपराध रोकने में नाकाम हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789