गुरुवार, 11 मई 2023
Home »
» चुनाव के बाद शूरु हुआ है हार जीत की चर्चा ,समीकरण रहे हैं जीत के दावे, स्ट्रांग रुम पर है सभी की नजर
चुनाव के बाद शूरु हुआ है हार जीत की चर्चा ,समीकरण रहे हैं जीत के दावे, स्ट्रांग रुम पर है सभी की नजर
देवरिया। रुद्रपुर
नगर पंचायत चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही अब जगह जगह बैठकर लोग विभिन्न प्रत्याशियों के हार जीत पर चर्चा करने लगे हैं।नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हर पार्टी के लोग अपने नेता की जीत पक्की बता रहे हैं। आम मतदाताओं सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी भी हार जीत के आंकड़ों पर लगातार नजर बनाए है।
चेयरमैन कौन होगा, इसको लेकर जीत हार की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम, बसपा प्रत्याशी विनीता त्रिपाठी, सपा प्रत्याशी सुभाष चंद्र मद्धेशिया,चेयरमैन प्रत्याशी महेश वर्मा के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच शहर के विभिन्न चौराहों, चाय के होटलों, पान की दुकानों तथा बाजार में लोग चर्चा कर रहे हैं। जीत हार को लेकर दावँ भी लगा रहे हैं।
इसी प्रकार नगर के 16 वार्ड में हुए सभासद पद के चुनाव के समर्थक मतदाता भी अपने प्रत्याशी के प्रति आशान्वित हैं और चर्चा कर रहे हैं कि अब तो 13 मई को ही मतगणना के बाद स्थिति साफ होगी कि शहर का चेयरमैन कौन होगा और वार्ड सभासद कौन-कौन होंगे फिलहाल प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। मानो 1 दिन 1 सप्ताह के बराबर लग रहा है। कार्यकर्ता मतदाता और प्रत्याशी आगामी 13 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें