Good Daily News...


शनिवार, 27 मई 2023

देश प्रदेश का सुबह तक का प्रमुख समाचार

➡️लखनऊ- आजम खान के लिए समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोला,3 सांसद और 11 विधायक आज मुरादाबाद जाएंगे, मुरादाबाद कमिशनर एके सिंह से मिलेगा डेलिगेशन, 21 नेताओं के डेलिगेशन में 14 सांसद-विधायक, समाजवादी पार्टी ने आजम खान की लड़ाई तेज की, जिस केस में आजम की विधायकी गई उसी में बरी हुए,जिस केस में सजा, विधायकी गई, आजम उसमें बरी, कोर्ट ने अपने ऑर्डर में डीएम पर कड़ी टिप्पणी की, डीएम ने दबाव डालकर एफआईआर दर्ज कराई थी, जो अभी कमिश्नर हैं वही रामपुर के डीएम थे,उन्हीं एके सिंह से मिलने सपा का डेलिगेशन जाएगा, कमिश्नर से मांग होगी, डीएम पर एक्शन लें. ➡️लखनऊ- क्राइम ब्रांच ने शराफत नाम के युवक को उठाया, कई संगीन और बहुचर्चित मामलों का है आरोपी, हजरतगंज पुलिस की टीम ने विभूतिखंड से पकड़ा, सूत्रों के अनुसार पुलिस को मिली बड़ी सफलता. ➡️लखनऊ- कुलपति विनय कुमार पाठक पर बैठी जांच निरस्त, तत्कालीन कुलपति ने निजी खुन्नस में बैठाई थी जांच , एकेटीयू के तत्कालीन कुलपति थे प्रदीप कुमार मिश्रा, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दिया नियमों का हवाला, मामले में जांच हुई निरस्त. ➡️लखनऊ- रोहतास बिल्डर्स, आईडीबीआई बैंक के पूर्व मैनेजर पर केस, प्रेसिडेंशियल टॉवर में फ्लैट देने के बाद दूसरे को बेचा, जाली दस्तावेज तैयार करने व साजिश रचने का केस दर्ज, कहीं सुनवाई न होने पर पीडित ने कोर्ट में गुहार लगाई, सीबीआई नोटिस आने पर हुआ खुलासा. ➡️संभल- दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजाकोर्ट ने आरोपी पर 30 हजार का जुर्माना लगाया, 2019 में घटित हुई थी दुष्कर्म की घटना, विशेष पॉक्सो कोर्ट से आरोपी को सुनाई सजा, जमानत पर चल रहे आरोपी को भेजा जेल, संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र का मामला. ➡️आगरा - महिला की करंट लगने से हुई मौत, घर का काम करते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में महिला को परिजन लाए अस्पताल, चिकित्सक ने महिला को किया मृत घोषित, बाह के झांडे की गढी गांव का मामला. ➡️कानपुर- थाना मूलगंज क्षेत्र के चौबे गोला में चली गोली, पूर्व पार्षद के भाई को मारी गई गोली, हालत नाजुक,घायल भोलू जबर हत्या के मामले में जा चुका है जेल , घायल को उर्सला अस्पताल से हैलट किया गया रिफर, पूर्व पार्षद मन्नू रहमान का भाई है भोलू जबर. ➡️कन्नौज- गड्ढे में गिरने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास बना था गड्ढा, शव उतरता देख परिजनों में मचा कोहराम , शाम 5 बजे से लापता थी मासूम बच्ची, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की घटना. ➡️अयोध्या- कुमारगंज नगर पंचायत से चेयरमैन विकास ने ली शपथ, मां कामाख्या धाम नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह आजनगर निगम महापौर का शपथ ग्रहण समारोह भी आज, रामकथा पार्क में महंत गिरीशपति त्रिपाठी लेंगे शपथ, कमिश्नर दिलाएंगे शपथ, शाम 6:00 बजे शुरू होगा कार्यक्रम. ➡️संभल- नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला , पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ,आरोपियों ने जंगल में घटना को दिया था अंजाम, संभल के हजरत नगर गड़ी क्षेत्र का मामला. ➡️वाराणसी- नियारडीह क्षेत्र में युवकों की आपस में हुई मारपीट ,बर्थडे पार्टी में खाने-पीने को लेकर हुआ था विवाद,चारपहिया वाहनों में की गई जमकर तोड़फोड़, दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग हुए घायल, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियारडीह का मामला. ➡️गाजियाबाद-मेयर के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज, आज आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी, नगर आयुक्त और डीसीपी सिटी ने किया निरीक्षण, दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण, आज समारोह में मेयर समेत 100 पार्षद लेंगे शपथ, शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5 बजे से शुरू होगा. ➡️आगरा - अवैध खनन पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर को किया सीज,मामले में दो तस्करों को किया गिरफ्तार,तीस शराबियों के खिलाफ भी हुई कार्रवाई, सड़क सुरक्षा के तहत 40 वाहन चालकों पर एक्शन, इरादत नगर पुलिस ने की कार्रवाई . ➡️बुलंदशहर- कोतवाली क्षेत्र में नहीं बाज आ रहे स्टंटबाज युवक,,जान जोखिम में डाल तीन युवक कर रहे स्टंट, कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर कर रहे स्टंट, नगर कोतवाली क्षेत्र के कई रास्तों से गुजरे युवक. ➡️महराजगंज- बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल,बिजली बकाया वसूली में गया था कर्मचारी,घर पर बिजली न आने पर नाराज हुआ उपभोक्ता, बौखलाए उपभोक्ता ने साथियों संग की पिटाई,. बिजली विभाग के जेई ने थाने में दिया तहरीर, बरगदवा थाना क्षेत्र के खैरहवा जंगल का मामला. ➡️देहरादून- बोर्ड परिक्षाओं में फेल परिक्षार्थियों के लिये खबर,एक और दो विषयों में फेल छात्रों के लिए राहत भरी खबर, शासन की ओर से अंक सुधार परीक्षा का शासनादेश ,फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के मिलेंगे तीन अवसर, 10वीं में दो और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को मौका, बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र दें सकेंगे अंक सुधार परीक्षा. *दिल्ली- नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज,पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक,दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी बैठक,बैठक में सभी राज्यों के सीएम होंगे शामिल,यूपी और उत्तराखंड के सीएम भी होंगे शामिल,आज सुबह नौ बजे शुरू होगी बैठक. *दिल्ली- संसद भवन के उद्घाटन में ट्रैफिक में बदलाव,रविवार को संसद भवन का होगा उद्घाटन,विशेष वाहनों को ही जाने की होगी अनुमति,सुबह साढ़े पांच से दोपहर तीन बजे तक रहेगी पाबंदी. *दिल्ली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिल्ली, दिल्ली स्थित यूपी सदन त्रिवेणी पहुंचे सीएम,.नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी होंगे शामिल, आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल,नए संसद भवन के उद्घाटन में भी CM होंगे शामिल. *दिल्ली- मुख्यमंत्री केजरीवाल आज तेलंगाना सीएम से करेंगे मुलाकात,आज CM केजरीवाल हैदराबाद में CM केसीआर से करेंगे भेंट, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल मागेंगे समर्थन, ममता बनर्जी,शरद पवार और उद्धव ठाकरे से कर चुके मुलाकात.
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789