शुक्रवार, 26 मई 2023
Home »
» राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद यूपी देवरिया की 41वां द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारी के लिए बैठक हुई संपन्न
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद यूपी देवरिया की 41वां द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारी के लिए बैठक हुई संपन्न
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा देवरिया की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में दिनांक 25/05/2023 को निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अवर अभियंता कक्ष प्रथम तल देवरिया में संपन्न हुआ। विभिन्न विभाग के संगठन के अध्यक्ष एवं मंत्री ने भी बैठक में भाग लिया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ जनपद देवरिया के मंत्री निशाकान्त तिवारी ने संगठन के आगे के कार्यक्रमों में सहयोग करने के लिए कहा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा देवरिया का 41वां द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन दिनांक 28/05/2023 को देवरिया सदर तहसील के सभागार में समय 10:00 बजे संपन्न होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय देवरिया के कर कमलों द्वारा कराने का संकल्प लिया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी जी एवं महामंत्री श्री शिवम सिंह यादव जी को विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय पर्यवेक्षक व प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। बैठक का संचालन परिषद के मंत्री महेंद्र जायसवाल ने किया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें