देवरिया।रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोईगड़हा निवासी अनिल ओझा ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर पूर्वी तिवारी टोला निवासी सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
अनिल ओझा द्वारा दिए गए तहरीर में कहा कि पूर्वी तिवारी टोला निवासी बसंत चौबी से मेरी बहन प्रेमशिला की शादी हुई थी जहा मेरी बहन को पुत्री होने के उपरांत ₹5 लाख दहेज की मांग की जा रही थी जहां पैसा न देने पर जबरदस्ती परिवार द्वारा मारपीट कर मेरे बहनोई द्वारा बहन को मायके छोड़ दिया गया
पुलिस ने अनिल ओझा के तहरीर पर पूर्व तिवारी टोला निवासी सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 336 / 22 धारा 323 498 ए 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें