Good Daily News...


शनिवार, 3 सितंबर 2022

जुड़वा बच्चो को मौत के घाट उतारने के बाद खुद फांसी पर झूल गई महिला


  जौनपुर । जिले के केराकत थाना क्षेत्र के तरियारी गांव में दिलदहला देने वारदात हुई है , इस गांव की निवासी एक महिला ने पहले अपने दो मासूम बच्चो को गला दबाकर मार डाली उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवो को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है । वारदात को अंजाम देने वाली महिला अवसाद ग्रस्त बताई जा रही है ।
केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के तरियारी गांव के निवासी मनोज पाल की शादी‌ 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियाएं में 29 वर्षीया सरोजा पाल से हुई थी। शादी के दस साल बाद जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे। जिसमें लड़का तनवेश व लड़की का नाम तन्वी था‌। दोनों की‌ उम्र 11 माह थी। मनोज पाल‌ मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा को मुम्बई से घर आ गया।

शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार को सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। दरवाजे खोलवाने लगा तो कोई‌ आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होते ही स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत पड़े थे।

वारदात की जानकारी होने के बाद आसपास के गांवों में खलबली मच गई। इस बाबत सूचना मिलने पर सीओ गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। शव को कब्जे में ले कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्‍चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। मृतका के ससुर मनिराज मुंबई में हैं। जबकि सास यहीं घर पर हैं। घटना से हर कोई अचंभित है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789