Good Daily News...


रविवार, 4 सितंबर 2022

सीडीओ ने निर्माणाधीन वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र सुकरौली, विकास खण्ड सदर का किया स्थलीय निरीक्षण

 

  निर्माण कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण कराने एवं गौ संरक्षण के बाउन्ड्री निर्माण हेतु स्टीमेट 03 दिन के अन्दर प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

 देवरिया,  04 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा निर्माणाधीन वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र सुकरौली, विकास खण्ड- देवरिया सदर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पी०एन० सिंह, अवर अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग  सुजीत कुमार खरवार आदि ग्रामवासी उपस्थित थें। वृहद गौ-संरक्षण की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2020-2021 में हुआ था, जिसपर कुल लागत मु० 1.20 करोड़ है, जिसमें से मु0 1.10 करोड़ कार्यदायी संस्था को दिया जा चुका है।
      वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के समय निर्माण कार्य चल रहा था। इस वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र में 400 गौवंश की क्षमता के 04 गौ-शेड का निर्माण कराया जाना है। जिसमे 03 गौ-शेड पर छत स्तर तक तथा एवं 01 गौ- शेड पर टाई बीम स्तर तक निर्माण कार्य हो चुका था, जिसमे दो शेड पर नाद का निर्माण कार्य चल रहा था। नाद निर्माण के फिनिसिंग कार्य में प्रयुक्त मैटेरियल के सम्बन्ध में उपस्थित मजदूरों द्वारा बताया गया कि 4:1 के अनुपात का मैटेरियल का प्रयोग किया जाता है जो प्रथम दृष्या मानक के अनुरूप प्रतीत हो रहा था। नाद की उचाई एवं चौडाई सन्तोषजनक पायी गयी। निर्माण कराये गये वीम की मौटाई उपस्थित अवर अभियन्ता द्वारा नाप की गयी जो 351mm की थी।
       भूषा घर का निर्माण कार्य छत स्तर तक पूर्ण हो चुका था, फर्स के फिनिसिंग का कार्य अवशेष था। कार्यालय का कार्य निर्माणाधीन था, जिसपर दीवाल स्तर तक कार्य चल रहा था। दीवाल में प्रयुक्त ईट की गुणवत्ता प्रथम दृष्या मानक के अनुरूप प्रतीत हो रहा था। वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र के निर्माण का कार्य माह अगस्त, 2022 में पूर्ण किया जाना था परन्तु अभी तक कार्य पूर्ण नहीं है।
      मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि वृहद गौ संरक्षण का निर्माण कार्य  30 सितम्बर, 2022 तक पूर्ण कराये एवं गौ संरक्षण के बाउन्ड्री निर्माण हेतु स्टीमेट 03 दिन के अन्दर प्रस्तुत करे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

      *01 सितम्बर 2026 , मंगलवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789