जनपद के 08 विकास खण्ड के बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर जमीन का चिन्हांकन कर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करने हेतु दिया निर्देशित
देवरिया, 04 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा पशुपालन विभाग, देवरिया की विभागीय समीक्षा बैठक गांधी सभागार, विकास भवन, देवरिया में आहूत की गयी। बैठक में निराश्रित गोवंश, अस्थाई गो आश्रय स्थल, कान्हा गोशाला एवं वृहद गो संरक्षण केन्द्र, ग्रीष्म / सूखे में गोवंश हेतु किये गये प्रबन्ध तथा भूसे चारे की व्यवस्था पर समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जनपद के 08 विकास खण्ड भलुअनी, रुद्रपुर, देवरिया सदर, गौरी बाजार, लार, बरहज, देसही देवरिया एवं बनकटा में गो आश्रय स्थल संचालित नहीं है, उक्त के क्रम में समबन्धित खण्ड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जमीन का चिन्हांकन कर गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित गो आश्रय स्थलों की जांच करने तथा उनमें पायी गयी कमियों का निराकरण किया जाय। विगत 03 माह से चिकित्सा में कम प्रगति करने वाले पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं इस माह में 03 कम प्रगति करने वाले पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) को निर्देशित किया गया कि सहभागिता योजनान्तर्गत एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक गो आश्रय स्थल से 04-04 पशुओं को लाभार्थियों का चयन करते हुए उपलब्ध कराया जाय इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका / नगर पंचायत तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित गो आश्रय स्थलों का नियमित भ्रमण करने तथा उनमें पायी गयी कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें