समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी(न0पा0/न0पं0) इच्छुक जोड़ों का सत्यापन कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर 07 दिवस के अन्दर कराए उपलब्ध-सीडीओ
देवरिया, 12 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पखवारा मनाये जाने एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन व्यापक पैमाने पर कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने माह नवम्बर व दिसम्बर तथा वर्ष 2023 के माह जनवरी फरवरी एवं मार्च में शुभ मुहूर्त की तिथि के विवरण में बताया है कि माह नवंबर हेतु 25, 26, 28 एवं 29, माह दिसंबर हेतु 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 एवं 14, माह जनवरी 2023 हेतु 15, 18, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 30, माह फरवरी हेतु 4, 6, 7, 9, 10, 12, 13,14,16,17,19,22,23,24,27 एवं 28 तथा माह मार्च 2023 हेतु 1,6,8,9,13 की तिथियां निर्धारित है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं अधिशासी अधिकारियों(न0पा0/न0पं0)को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीन क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुये इच्छुक जोड़ों का सत्यापन कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर 07 दिवस के अन्दर कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें