देवरिया, 01 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण / अनारम्भ कार्यो की परियोजनावार / विभागवार समीक्षा बैठक की गयी।
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत अधूरे कार्य की समीक्षा की गयी जिसमें अपूर्ण / अनारम्भ कार्यो को 03 दिवस के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये जो कार्यदायी विभाग अनुपस्थित थे उनको कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिए गए। मा० सांसद / विधायक गण से व्यक्तिगत सम्पर्क कर नवीन कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु अवर अभियन्ताओं से अपेक्षा की गयी। साथ ही विवादित कार्यों को सम्बन्धित मा० सांसद / विधायक गण को अवगत कराते हुए धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गये तथा जो कार्य पूर्ण हो गयी है उसकी कार्यपूर्ति कार्यदायी संस्थाओं से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जॉच में यदि गुणत्ता नहीं पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें