अनुपस्थित/केन्द्र संचालन न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका का इस माह का मानदेय रोकने का दिया निर्देश
देवरिया, 01 सितंबर। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय द्वारा आज शहर में मुन्शी गोरखनाथ टोला वार्ड में बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित कुल 06 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेनू देवी तथा सहायिका पानमती देवी तथा दूजा देवी अनुपस्थित पायी गयी। रेनू देवी का केन्द्र बन्द पाया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड के अन्य 05 केन्द्र संचालित पाये गये कमलावती देवी, इन्दू तिवारी, पूनम जायसवाल, इन्दू देवी, जरीना खातून आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा केन्द्र पर उपस्थित रहकर केन्द्र का संचालन किया जा रहा था तथा इनकी सहायिका क्रमशः सोनमती देवी, मोती पाण्डेय, जुमरातन, बेचना देवी केन्द्र पर उपस्थित थीं व केन्द्र संचालन में सहयोग कर रही थीं। अनुपस्थित/केन्द्र संचालन न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका इस माह का मानदेय रोकने सम्बन्धी निर्देश दिया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री जरीना खातून के केन्द्र पर बच्चों की संख्या बहुत कम थी। इस क्रम मंे उपस्थित सहायिका बेचना देवी से बच्चों की पहचान करायी गयी जिससे पता चला कि वो बच्चों व उनके परिवार गण को नही जानती हैं। इससे परिलक्षित हुआ कि सहायिका को न तो बच्चों के बारे में पता है और न ही वे उनके घर के बारे में जानती हैं जो उनका मुख्य कार्य है। निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन केन्द्र संचालन के समय सहायिका सर्वे क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चों को केन्द्र पर लाना सुनिश्चित करेगी। भविष्य इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
संचालित केन्द्रों पर बच्चों के कम होने व साफ-सफाई न पाये जाने पर फटकार लगायी गयी एवं बच्चों की संख्या को बढ़ाये जाने तथा केन्द्र पर साफ सफाई रखकर केन्द्र संचालन कराये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। सचेत किया गया कि शहर परियोजना में नियमित निरीक्षण किया जायेगा एवं भविष्य में केन्द्र संचालन न करने वाली व लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें