Good Daily News...


गुरुवार, 1 सितंबर 2022

उद्योग बंधु की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश प्रथमिकता के आधार पर हो उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान: डीएम। 22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश







   देवरिया, 01 सितंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन के गांधी सभागार में उद्योगबन्धु की  बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यमियों के समस्याओं का हर संभव समाधान सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। 


बैठक में उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया में साफ सफाई नियमित रूप से कराने की मांग की। उद्यमियों ने जिला पंचायत द्वारा कराये जा रहे आरसीसी नाला का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक बरसात के पानी की निकासी हेतु कच्चा नाला खुदवाने की मांग की। इसके साथ ही राजकीय औद्योगिक आस्थान के निकट स्थित मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को गोरखपुर रोड पर स्थित यूनियन बैंक से औद्योगिक आस्थान तक के मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।राजकीय औद्योगिक आस्थान, सलेमपुर में बिजली के खंभे स्थापित करने की मांग की, जिससे विद्युत संबधी समस्याओं का निराकरण हो सके। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।

 जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन का होना अत्यंत आवश्यक है। उसरा बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा स्थापित करने के मुद्दे पर एलडीएम ने जानकारी दी कि यूनियन बैंक का ब्रांच खोलने की प्रक्रिया अंतिम स्तर पर है। शीघ्र ही यूनियन बैंक की शाखा खोली जाएगी। 

जिलाधिकारी ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कुल 180 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 79 आवेदनों पर 1167 लाख रुपए के लोन बैंक द्वारा स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष कुल 33 आवेदनों पर बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। ओडीओपी योजना के तहत कुल 138 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 22 आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान करते हुए 284 लाख रुपए की धनराशि बैंक द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष लंबित आवेदनों को समयबद्धता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 891 ऑनलाइन आवेदन आये जिनमें से 93 प्रतिशत आवेदन का निस्तारण हो चुका है।

उद्योग बन्धु की बैठक में भावी उद्यमियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी गई। जनपद में 22 उद्यमी कुल 150 करोड़ रुपये का निवेश कर अपने उद्योग स्थापित करेंगे।

*पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उसरा बाजार औद्योगिक आस्थान में पुलिस की गश्त को और प्रभावी बनाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि उद्यमी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, ये पुलिस की प्राथमिकता है।*
   
  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, संजीव अरोड़ा, एलडीएम अरुणेश कुमार , सनराइज एनर्जी के एमडी आनंद सागर तिवारी, दीनानाथ मिश्र, निखिल श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व उद्योग बंधु आदि उपस्थित रहे।  


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789