
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश बाबू कह रहे हैं कि मुझे नरेंद्र मोदी को हराना है। नीतीश कुमार एक अच्छे मुख्यमंत्री तो बन नहीं पाए। जो व्यक्ति 17 साल किसी राज्य का मुख्यमंत्री रहे पर अपने बल पर सरकार ना बनाए पाए और वो प्रधानमंत्री मटेरियल बनने चले। कांग्रेस के ट्वीट पर आरएसएस के डॉ मनमोहन वैद्य ने कहा कि वे लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं। वे लंबे समय से हमारे लिए घृणा रखते हैं। उनके पिता और दादा ने आरएसएस को रोकने की कोशिश की लेकिन आरएसएस नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा क्योंकि हमें लोगों का समर्थन मिलता रहा।
कांग्रेस ने पोस्टर में लिखा था कि देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। इसके बाद से कांग्रेस पर भाजपा से जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई हैं। भाजपा के संबित पात्रा ने कहा कि ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें