Good Daily News...


मंगलवार, 13 सितंबर 2022

देश में 24 घंटे में 4,369 नए मामले, कम हो रहा कोरोना का कहर


COVID 19
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 4,369 नए मामले आने से देश संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,04,949 हो गई है आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,185 हो गई है जबकि ठीक ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 4,369 नए मामले आने से देश संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,04,949 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,176 से घटकर 46,347 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 20 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,185 हो गई है, जिसमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद शामिल किए गए केरल के सात मामले भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.10 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है।

बीते 24 घंटे की अवधि में उपचारधीन मरीजों की संख्या में 829 की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Disclaimer:जीडीएन ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कल्याणकारी शिविर में लाभार्थियों को वितरित किए गए स्वीकृति प्रमाण पत्र

     देवरिया, 21 अगस्त। जिलाधिकारी  मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर कल्याण सेक्टर के विभिन्न विभागों—जिला समाज कल्याण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण,...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789