
देवरिया । रुद्रपुर नगर पंचायत के नए भवन का निर्माण पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लगभग दो करोड़ अठारह लाख रुपए स्वीकृत हुआ था जिसका टेंडर 7 अप्रैल 2021 को हुआ जहां गोरखपुर की फर्म को कार्य मिला जिसका शिलान्यास पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद के हाथों 23 जुलाई 2021 को हुआ जहां कार्यदायी संस्था द्वारा आज लगभग 18 माह होने को हो गए अब तक एक मंजिल का छत नहीं लग पाया जबकि कार्यालय नक्सा के अनुसार डवल स्टोरी का है फर्म को कार्यादेश की तिथि से छः माह के अंदर कार्य को पूर्ण करना है
वीते दिन नगर पंचायत के सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों ने नाराजगी जताते हुए टेंडर निरस्त करने की मांग की
बताया जाता है कि कार्य दायी संस्था को नोटिस भी जारी हुआ इसके बावजूद भी आज तक कार्य पूर्ण नही हो पाया
इस संदर्भ में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमलेश शाही ने बताया कि बोर्ड के बैठक में हुए प्रस्ताव ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी की गई है नियम शर्तों के अनुसार कार्य पूर्ण कराने को निर्देशित किया गया है अगर समय अनुसार कार्य पूर्ण नहीं हो पाया तो जमानत धनराशि जब्त करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी
सूत्रों की माने तो नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय के इतने बड़े टेण्डर अपनी पहुंच व पकड़ के अनुसार शाह मात का खेल हुआ है जिस मैं तीन बार टेंडर पडा था
सभासद अरविंद शुक्ला जितेंद्र गुप्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि कार्यदाई संस्था के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करना जरूरी हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें