देवरिया, 01 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन के योजनाओं की गुगल मीट के माध्यम से समीक्षा की गयी, जिसमें अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि मे०एल०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० 224 नग परियोजनाओं का कार्य प्रारम्भ करा दिया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 96 नग का कार्य प्रगति पर है, 635 कि०मी० पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 16451 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। मे० गायत्री प्रोजेक्ट लि0 द्वारा 170 नगपरियोजना का कार्य प्रारम्भ कराया गया है, जिसमें शिरोपरि जलाशय 19 नग का कार्य प्रगति पर है। 418 कि0मी0 पाइप लाइन ग्राम पंचायतों में डाल दी गयी है व FHTC 13055 नग कनेक्शन कर दिये गये हैं। प्रोजेक्ट मैनजर अनिल कुमार यादव व रामानुज तिवारी को निर्देश दिये गये है कि जितनी योजनाओं का SLSSC Approved हो गया है उसको तत्काल ट्राई पार्टी एग्रीमेन्ट डी०पी0आर०ओ० के कार्यालय में जमा करायें। दोनों फर्मों के धीमी प्रगति होने के कारण कड़े निर्देश दिये गये है कि 45 ट्यूबवेल का कार्य व मे० एली०सी० इन्फ्रा प्रा०लि० को FHTC 5000 नग, मे0 गायत्री प्राजेक्ट लि0 FHTC 5000 नग कनेक्शन की प्रगति को एक सप्ताह के अन्दर बढ़ायें। यह भी निर्देशित किया गया कि पाइप लाइन डालने के लिए मिट्टी की खुदाई दोनों फर्मों द्वारा किया जा रहा है उसकी भराई की जाये। वहीं पी0डी0डब्ल्यू0डी0 की सड़क को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसको तत्काल सही किया जाय। धीमी प्रगति होने के कारण दोनो फर्मों को अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा नोटिस देने का निर्देश दिये गये।
गुरुवार, 1 सितंबर 2022
Home »
» सीडीओ ने की जल जीवन मिशन के योजनाओं की समीक्षा






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें