Good Daily News...


शनिवार, 3 सितंबर 2022

निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने के लिए आयोग द्वारा तृतीय विशेष अभियान 04 सितंबर को


 अभियान में बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से लिंक करने हेतु फार्म - 6बी करेंगे प्राप्त


  देवरिया, 03 सितंबर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग / मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार 01 अगस्त से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र करने का कार्यक्रम गतिमान है। मतदाताओं के सुविधा के दृष्टिगत आयोग द्वारा तृतीय विशेष अभियान 04 सितंबर (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक जनपद के समस्त बूथ लेबल आफिसर (बीएलओ) अपने-अपने मतदेय स्थल (बूथ) पर उपस्थित रहकर मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से लिंक करने हेतु फार्म - 6बी प्राप्त करेगें । 
        समस्त मतदाताओं को उन्होंने अवगत कराया है कि इस तृतीय विशेष अभियान दिवस पर अपने बूथ पर मतदाता पहचान पत्र एवं आधार नम्बर के साथ उपस्थित होकर फार्म-6बी भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789