Good Daily News...


शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों में आयोजित खंडस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के विजित खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग


 खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर  किया गया प्रोत्साहित

   देवरिया,  26 अगस्त। आज युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल देवरिया द्वारा जनपद स्तरीय दो दिवसीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम में सम्पन्न हुई। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विकास खंडों में आयोजित खंडस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के विजित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी,भारोत्तोलन, कुश्ती और 100 मीटर ,200मीटर, 400 मीटर,800 मीटर,1500 मीटर,3000 मीटर दौड़,लंबी कूद, शॉटपुट प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
     समापन कार्यकम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष युवा कल्याण परिषद विभ्राट चंद्र कौशिक जी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया। कौशिक ने कहा कि देश की प्रतिभा गावों में बसती है और माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में युवा कल्याण विभाग ऐसी ही प्रतिभाओं को मौका देने के लिये काम कर रहा है ।
    समापन कार्यकम के विशिष्ट अतिथि  मुख्य विकास अधिकारी  रवीन्द्र कुमार ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया कि खिलाड़ी ओलंपिक, कॉमनवेल्थ,एशियन और अन्य विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते एवम जनपद ,राज्य व देश का नाम रोशन करे।
     कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता में  देसही  देवरिया ने रामपुर कारखाना को हराकर तथा बालिका वर्ग में गौरी बाजार  ने रामपुर कारखाना  को हराकर विजेता बने। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में देवरिया सदर  ने रुद्रपुर को हराया तथा महिला वर्ग में गौरी बाजार विकास खंड विजित रहा।
कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष वर्ग 53 किग्रा में नमो पटेल (तरकुलवा) 57 किग्रा में सन्नी भारद्वाज(गौरी बाजार)  ,61 किग्रा में  विशाल यादव(रुद्रपुर),65 किग्रा में आनंद यादव (बैतालपुर),70 किग्रा में रामध्यान यादव (बैतालपुर) प्रथम स्थान पर रहे।
     कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 50 किग्रा में खुशी गोंड(पथरदेवा) ,53 किग्रा में सलोनी सिंह(गौरी बाजार),55 किग्रा में तान्या पांडे ( देसही देवरिया),57 किग्रा में नैना सिंह (पथरदेवा),59 किग्रा में रूपाली गुप्ता (पथरदेवा) प्रथम स्थान प्राप्त किया।
     800 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में  पुनीत यादव(देसही देवरिया) महिला वर्ग में इंदु कुमारी (बनकटा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में संदीप प्रसाद  (भाटपार रानी) तथा महिला वर्ग में सपना राजभर (बनकटा)  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अरुण गोंड (देवरिया सदर) तथा महिला वर्ग में सीमा निषाद( गौरी बाजार) विजित रहे। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आदर्श कुमार सिंह (रामपुर कारखाना) तथा महिला वर्ग में  सीमा निषाद(गौरी बाजार) विजयी रहे। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अंगद पासवान(रामपुर कारखाना)। 3000 मीटर दौड़ में संदीप यादव (देवरिया सदर)विजेता बने।
भारोतोल्लन पुरुष 55 किग्रा में नवाजिस,61किग्रा में  प्रियांशु  जायसवाल,67 किग्रा में अमित शर्मा, 73 किग्रा में दीपेंद्र गोंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
       महिला वर्ग भारोतोल्लन 49किग्रा में प्रसिद्धि यादव,55किग्रा में प्रज्ञा तिवारी,59किग्रा में सृष्टि त्रिपाठी विजेता रही।  लंबी कूद पुरुष वर्ग में संदीप प्रसाद(भाटपार रानी) तथा महिला वर्ग में प्रिया निषाद ( गौरी बाजार) विजित रहे।
शॉटपुट पुरुष वर्ग में शिवम जायसवाल (रामपुर कारखाना) विजेता बने। सभी विजित खिलाड़ी जनपद के बाद मंडल ,जोन एवम राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 
     समापन कार्यकम में जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बहादुर सिंह,प्रेम शंकर तिवारी,धर्मशील तिवारी,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, दीपक गुप्ता वसुधा पांडेय, कुंवर यादव एवम अन्य मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789