Good Daily News...


मंगलवार, 16 अगस्त 2022

सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा




  देवरिया, 16 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज  गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की। 
       वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड भाटपाररानी, रूद्रपुर, रामपुर कारखना एवं सलेमपुर में आधार की प्रगति सबसे कम पायी गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी एवं पंचायत सहायक की बैठक कराते हुए प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण कराये तथा प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। यह भी अपील किया गया कि लाभार्थी प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें।
      निराश्रित महिला पेंशन/ विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड बनकटा बरहज भागलपुर, देसही देवरिया एवं लार में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
      कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत विकास खण्ड भाटपाररानी, देसही देवरिया, गौरीबाजार एवं बैतालपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया, जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
      वित्तीय वर्ष 2022-23 मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कराये गये वृक्षारोपण की प्रगति में ग्राम्य विकास विभाग (मनरेगा) को आंवटित लक्ष्य 1323840 के सापेक्ष कराये गये वृक्षारोपण के जिओटैग की समीक्षा में विकास खण्ड भाटपाररानी, देसही देवरिया, लार, रामपुर कारखाना, एवं भटनी द्वारा ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रगति की गयी है। लक्ष्य के सापेक्ष सबसे कम प्रगति विकास खण्ड गौरीबाजार 21.88 प्रतिशत एवं देवरिया सदर 34.71 प्रतिशत किये जाने पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को अब तक नहीं किये जाने के सम्बन्ध मे कारण बताओ नोटिस निर्गत गया। एवं अन्य विकास खण्ड जिनकी प्रगति शतप्रतिशत नहीं किया गया है। आज सायं 05 बजे तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाये। बैठक के सम्बन्ध में पूर्व से दिये गये निर्देश के बावजुद समय से प्रतिभाग न करने एवं आयोजित वी०सी० मे देर से जुड़ने के बाद भी कोई जबाब नही दिये जाने पर चन्द्रभूणण यादव, खण्ड विकास अधिकारी, बरहज को चेतवानी निर्गत की गयी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789