Good Daily News...


गुरुवार, 18 अगस्त 2022

सचिव ने किया जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

*

 
देवरिया,  18 अगस्त।आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा  जनपद न्यायाधीश जे पी यादव के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारुकी द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव द्वारा जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध बंदियों के खान-पान, रहन-सहन एवं स्वच्छता बनाये रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि  स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जायें तथा निरूद्ध बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी जॉच निरंतर की जायें तथा किसी भी बंदी की तबियत खराब होने पर तुरंत उपचार किया जायें। उन्होंने इस दौरान सभी बैरकों के लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए और महिला बैरकों में रह रहें छोटे बच्चों को दूध की व्यवस्था, शिक्षा तथा बदलते मौसम के अनुसार कपड़ों की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उनके द्वारा जिला कारागार देवरिया में पाकशाला की स्वच्छता तथा निरूद्ध बंदियों हेतु मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी भी बंदी को अपने मामलें में पैरवी करने हेतु अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना देकर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता हैं।
       इस दौरान मुख्य रूप से  कारागार अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा, जेलर  राजकुमार, डिप्टी जेलर वन्दना त्रिपाठी, कारागार चिकित्सक हरिपाल विश्वकर्मा, जेल वार्डर बच्चुलाल व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789