Good Daily News...


रविवार, 14 अगस्त 2022

अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर नए भारत का करें निर्माण: सूर्य प्रताप शाही। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश मना रहा जश्न:विजयलक्ष्मी गौतम





सरकार के प्रयास से बिचौलियों की भूमिका खात्मे की कगार पर:डॉ रमापति राम त्रिपाठी

टाउनहॉल ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण, पट्टा प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया,14 अगस्तः।अमर शहीदों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश के स्वतंत्रता संग्राम को ताकत दी थी। उन अनगिनत अमर शहीदों के बलिदान के गौरव की अनुभूति कर नए भारत का निर्माण करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होकर प्रयास करें, जो अमर शहीदों के सपनों का भारत हो। 

उक्त बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताई। कहा कि इससे आमजन को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिल गया है, जिससे राजस्व विवादों में कमी आएगी।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा देश जश्न मना रहा है। पहले स्वतंत्रता दिवस सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों तक ही सीमित था, लेकिन, प्रदेश सरकार ने इसे जन आंदोलन बना दिया है।

सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में अब योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंच रहा है। बिचौलियों की भूमिका खात्मे की कगार पर है। सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन को हो, इसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जाए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गत 75 वर्षों में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इन्हीं बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। अब विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बिना किसी मध्यस्थ के खाते में सीधे योजना का लाभ मिल जा रहा है, जिससे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासकीय सहायता समय से मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान कुल 75 लोगों को घरौनी का वितरण किया गया। कृषि दुर्घटना बीमा योजना के 61 लाभार्थियों के खाते में पांच लाख ट्रांसफर किए गए। 59 लाभार्थियों को तालाब पट्टा का वितरण किया गया और 17 को आवास एवं एक को कृषि भूमि के पट्टे का आवंटन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम सौरभ सिंह, तहसीलदार आनन्द नायक, नायब तहसीलदार धर्मवीर सहित विभिन्न अधिकारी एवं योजनाओं के लाभार्थी मौजूद थे।

बॉक्स संख्या 1

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत टाउनहॉल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आज पिंटू प्रीतम ने अपने गीतों के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा भर दिया। इसके अतिरिक्त सोमित शर्मा के काशियना बैंड तथा आकांक्षा समिति की महिलाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। 

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत टाउनहॉल ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आज पिंटू प्रीतम ने अपने गीतों के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा भर दिया। इसके अतिरिक्त सोमित शर्मा के काशियना बैंड तथा आकांक्षा समिति की महिलाओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

  रुद्रपुर (देवरिया)। क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में संचालित अम्बुज एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789