Good Daily News...


बुधवार, 17 अगस्त 2022

सभी कृषक जनसेवा केन्द्र के माध्यम से 25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें अपनी ई-के०वाई०सी०



 जनसुविधा केन्द्र ( सी०एस०सी०) प्रभारियों के द्वारा डोर-टू-डोर ई-के०वाई०सी० से वंचित कृषकों को ई-के०वाई०सी० कराने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान


 ई-के0वाई0सी0 तथा योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए तहसीलवार नामित किए गए हैं नोडल अधिकारी / कर्मचारी

 देवरिया, 17 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जनपद देवरिया के लाभ प्राप्त कर रहे समस्त पात्र कृषकों को अवगत कराया है कि वे 25 अगस्त तक जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक ग्रुप "सी" बी०टी०एम० एवं ए०टी०एम० / समस्त ग्राम पंचायत सचिव / समस्त ग्राम विकास अधिकारी / जिला प्रबन्धक कॉमन सर्विस सेन्टर देवरिया के समस्त जनसुविधा केन्द्र ( सी०एस०सी०) प्रभारियों के द्वारा डोर-टू-डोर ई-के०वाई०सी० से वंचित कृषकों को ई-के०वाई०सी० कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी कृषक अपनी ई-के०वाई०सी० जनसेवा केन्द्र के माध्यम से  25 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करा लें। यदि पात्र कृषक उक्त तिथि तक अपना ई-के०वाई०सी० तथा अपने बैंक खाते को एन०पी०सी०आई० (NPCI) से लिंक नहीं करा पाते है तो उनकी बारहवी एवं आगामी किस्तो का लाभ मिलना बन्द हो जायेगा। जो कृषक ई-के०वाई०सी० नहीं करा पाते है तो उनका पात्र / अपात्रता का परीक्षण करवाते हुए अपात्र पाये जाने पर प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पहले से आई समस्त किस्तों की नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जायेगी। 
      प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ई-के0वाई0सी0 तथा योजना से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए तहसीलवार नोडल अधिकारी / कर्मचारी नामित किये गए है।
       तहसीलवार नामित नोडल अधिकारी / कर्मचारी के विवरण में उन्होंने बताया है कि  सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धीरेन्द्र प्रताप सिंह को तहसील सदर हेतु, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को रुद्रपुर, राजीव कुमार को बरहज, सत्य नरायन को सलेमपुर तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि)  राम दुलारे को तहसील भाटपाररानी हेतु नोडल अधिकारी/कर्मचारी नामित किया गया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *28 मार्च 2026 , शनिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन व्यस्त रहेगा लेकिन समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789