Good Daily News...


बुधवार, 17 अगस्त 2022

डीएम की अध्यक्षता में 20 अगस्त को रुद्रपुर तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण सामाधान दिवस में कैम्प लगाकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआई०डी०कार्ड किया जाएगा जारी



  

 डीएम ने कैंप के आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश


देवरिया 17 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि जनपद में दिव्यांगजनों के हितों को सम्बंधन के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए यह आवश्यक है कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी कार्ड सहज तरीके प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया है कि  20 अगस्त दिन शनिवार को तहसील रुद्रपुर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण सामाधान दिवस में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआई०डी०कार्ड जारी किया जाएगा।
       इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने  निर्देश दिया है कि  मेडिकल बोर्ड के सभी सदस्य अनिवार्य रूप से 09:30 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस के निर्धारित स्थल पर उपस्थित होंगे। सम्बन्धित तहसील के उपजिलाधिकारी, मेडिकल टीम व दिव्यांगजनों को बैठने, यू०डी०आई०कार्ड निर्गत किये जाने हेतु कम्प्यूटर प्रिंटर व अन्य आवश्यक सुविधाए उपलब्ध करायेगें।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रातः: 10:00 बजे तक उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में पहला यू०डी०आई०डी० कार्ड जारी हो जायें। प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज / मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया यह सुनिश्चित करायें की ई०एन०टी के चिकित्सक मय पोर्टेबल आडियोमेट्रिक मशीन के साथ प्रातः 09:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
      जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि 20 अगस्त को तहसील रुद्रपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित है, जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है। साथ ही उन्होने जन सामान्य से भी अपने मामलो को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।  
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारगंज अयोध्या भेजा गया

  देवरिया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज, अयोध्या में लगभग 50 पशुपालकों को एक्सपोजर विजिट हेतु मुख्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789