अधिकारीगण द्वारा जन समस्याओं को सुनकर कराया जाएगा उनका त्वरित निस्तारण
देवरिया, 17 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि 16 अगस्त से मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया के कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई एकीकृत प्रणाली का शुभारम्भ किया गया है,जिसमें मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में विकास भवन के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहकर जन समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाता है। उसी दिन सायं को प्राप्त शिकायतों के संबंध में की गयी कार्यवाही का विवरण तैयार किया जाता है जिसमें कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुए कितने का निस्तारण किया गया, कितने प्रकरण किन-किन अधिकारियों के पास अवशेष हैं, अवशेष होने का कारण आदि पूरा विवरण अंकित किया जाता है।
विकास विभाग से संबंधित जो भी शिकायतें / समस्याएँ है. आवेदक कार्यालय दिवस में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12.00 बजे के बीच उपस्थित होकर अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें