Good Daily News...


बुधवार, 15 जून 2022

जिलाधिकारी ने की आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा




 आयुष कवच एप से करा सकते हैं पंजीकरण

  पाँच लाख लोगों को योग कराने का है लक्ष्य

देवरिया, 15 जून। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज सायंकाल जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आठवें योग दिवस के अवसर पर *21 जून* को पूरे जनपद में कार्यक्रम आयोजित होंगे। ब्लॉक, तहसील, ग्राम सभा, नगर निकाय, शैक्षणिक संस्थान सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर योग प्रशिक्षक एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराने की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सभी जिम्मेदार लोगों को उपलब्ध करा दी जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर पहुँचने वाले योग प्रशिक्षको को स्थानीय स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। आम लोगों को योग के लिए जागरूक किया जाए। डीएम ने बताया कि आयुष कवच एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अथवा समूह योग दिवस पर योगाभ्यास हेतु पंजीकरण करा सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल पांच लाख लोगों को योगाभ्यास कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एक लाख, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एक लाख, जिला कार्यक्रम अधिकारी साठ हजार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक लाख, जिला कल्याण अधिकारी बीस हजार, जिला कृषि अधिकारी पचीस हजार लोगों को योग कराएंगे। इसके अतिरिक्त योगाभ्यास कराने में पतंजलि योग संस्थान की बहन कुसुम, ब्रह्मकुमारी अनीता, पतंजलि योग संस्थान के अर्जुन राव, गायत्री परिवार के अजय गिरी, आर्ट ऑफ लिविंग की शशिकला और मातृ हेल्थ फाउंडेशन भी लोगों को योग कराएगा।

जिलाधिकारी ने अमृत योग सप्ताह के दौरान आयोजित किए जा रहे योग सत्रों के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधीकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम (प्रशासन) कुंवर पंकज, एसडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम ध्रुव शुक्ला, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी दिनेश चौरसिया, जिला विकास अधिकारी श्रवण राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789