देवरिया 16 जून। जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ शौचालय के तहत बनवाया गया व्यक्तिगत शौचालय निष्प्रयोज्य या बदहाल होने की स्थिति में अब इसकी मरम्मत कराकर इसे प्रयोग करने लायक बनाने की व्यवस्था भी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-टू के तहत की गयी है। इसके लिए लाभार्थी को आनलाइन आवेदन करना होगा।
शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश में इन व्यक्तिगत शौचालयों को रेट्रोफिटिंग के लिए विभागीय वेबसाइट http://panchayatiraj.up.nic.in पर आनलाइन आवेदन किया जाना है। आवेदन होने के बाद में निष्प्रयोज्य व्यक्तिगत शौचालय का पुन संयोजन कराया जायेगा। इस कार्य पर आने वाले खर्च को वित्त आयोग के टाइड फण्ड से वहन किया जायेगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें