Good Daily News...


बुधवार, 18 मई 2022

ई-पेंशन प्रणाली के संबंध में आयोजित हुई कार्यशाला

  
नियमो प्रक्रियाओं की दी गयी जानकारी

शासनादेशों का अक्षरशः पालन किये जाने की, की गयी अपेक्षा

समयबद्धता के साथ पेंशन प्रकरणों का हो निस्तारण

किसी भी दशा में अधिक भुगतान न हो यह आहरण वितरण अधिकारी की होगी जिम्मेदारी-वरिष्ठ कोषाधिकारी

 देवरिया  18 मई। ई-पेंशन प्रणाली की प्रक्रियाओं का पालन शासनादेश अनुसार कराये जाने को लेकर वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज ने आहरण वितरण अधिकारियों एवं लेखा/स्थापना कार्य से जुडे कार्मिकों की एक कार्यशाला विकास भवन के गांधी सभागार में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की। इस दौरान उन्होने सभी आहरण वितरण अधिकारियों व जुडे कार्मिकों से शासनादेश का अक्षरशः पालन करते हुए पेंशन प्रकरणों को समयबद्धता के साथ त्रुटि रहित अपलोडिंग किये जाने को कहा है। उन्होने कहा है कि प्रक्रियाओं का पालन पूरी बारीकी एवं नियमो के अनुकूल होना चाहिये। उन्होने कहा कि यदि अधिक भुगतान होता है तो उसके लिए सीधे आहरण वितरण अधिकारी जिम्मेदार होगें और उस आधिक्य धनराशि की वसूली उस अधिकारी से ही सुनिश्चित होगी।
       कार्यशाला के दौरान यह बताया गया कि सेवा निवृत्ति के तिथि के 06 माह पूर्व ही डाटा एक्टिवेट किया जाना है तथा 03 माह पहले ई-पेंशन पोर्टल के एथारिटी स्तर पर प्रस्तुत होगी।  उन्होने कहा कि इन सभी प्रक्रियाओं यथा- पेंशनर्स एप्लिकेशन फार्म, डिलिंग एसिस्टेन्स एवं डीडीओ पोर्टल पर सभी बिन्दुओं की पूरी गहनता से जांच पडताल उपरान्त एक एक बारीकियों पर सर्तक नजर रखते हुए उसे अपलोड किया जाना होगा, जिससे कि गलती की कोई गुन्जाइश न रहे। हर हाल में समयबद्धता का पालन अनिवार्य है। विलम्ब की दशा में शासनादेश अनुसार कार्यवाही भी प्राविधानित है। उन्होने सभी जुडे अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि वे नियमो की जानकारी रखते हुए समयबद्धता का पालन पूरी तरह सुनिश्चित करेगें तथा यह भी ध्यान देगें कि किसी भी दशा में  त्रुटि या अधिक भुगतान न हो। उन्होने यह भी कहा कि अब सेवा निवृत्ति के तिथि के उपरान्त के माह में 01 से 03 दिन के अन्दर संबंधित क्लेम अब पेंशनर को सीधे उनके बैंक खाते में प्रेषित कर दी जायेगी तथा अगले माह से उनका पेंशन भी प्रारम्भ हो जायेगा। बैठक में जिन विभागो में सेवानिवृत्त कार्मिकों की ई-पोर्टल पर एक्टिवेशन लम्बित है, उन्हे प्राथमिकता के साथ उसका निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की।  
       जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने कहा कि शासन द्वारा पेंशनरो की सुगमता के लिये ई-पेंशन प्रणाली की व्यवस्था अब लागू की गयी है, जिससे कि उन्हे पेंशन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो और बिना भागदौड किये ही उनके देयो का भुगतान समयबद्धता के साथ उन्हे प्राप्त हो सके। उन्होने सभी नियमो का पालन किये जाने पर बल दिया।
        इस दौरान सीवीओ डा पीएन सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, डीएचओ सीताराम यादव, अधिशासी अभियंता सिचाईं, कोषागार कार्मिक हरिन्द्र यादव, बृजेन्द्र पाण्डेय, परवेज आलम सहित अन्य विभागो के अधिकारी गण व जुडे अन्य कर्मी आदि उपस्थित रहें।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789