Good Daily News...


बुधवार, 18 मई 2022

अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मई निर्धारित

 

देवरिया  18 मई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मीनू सिंह ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है।
     वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद में आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन किये जाने की  अंतिम तिथि 23 मई  तक है। पिछडा वर्ग कल्याण विभाग प्रदेश की वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिए गए लिंक एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय-सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंटआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखो तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय पिछड़ा इन्दिरा 10 वा तल,अशोक मार्ग, लखनऊ / कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कमरा 134 प्रथम तल विकास भवन में 23 मई सायं  5 बजे तक अनिवार्य  रूप से हार्ड कॉपी  उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निर्देशक पिछड़ा वर्ग कल्याण  की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा। 
  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789