Good Daily News...


शनिवार, 9 अप्रैल 2022

शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ रुद्रपुर मे एम एल सी मतदान

देवरिया- कुशीनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विकास खण्ड कार्यालय पर शनिवार को शांति पूर्ण तरीके मतदान सम्पन्न हुआ जिसमे 199 वोटो में 196 वोटरों ने मतदान किया। सांसद, एम एल सी, और एक बीडी सी सदस्य का वोट नही पड़ा। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय बल के साथ पुलिस बल मुस्तैदी से डटी रही विकास खण्ड अधिकारी विवेकानन्द मिश्र अपने कर्मियों के साथ चुनाव की देख रेख में डटे रहे।
दोपहर 12 बजे तक तकरीबन 55 फीसदी तक वोट पड़े थे दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने मतदान किया और भाजपा की जीत का विक्ट्री सन्देश दिया। ब्लाक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष लालमती देवी शर्मा, सहित सभासद ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया।
भाजपा प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह और सपा उम्मीदवार डॉ कफील खान के बीच मुकाबला हैं वही 6 प्रत्याशी मैदान हैं।
सतासी इंटर कालेज मैदान पर भाजपा और सपा प्रतयाशी का पांडाल लगा था।
जिसमे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा पांडाल में रामसुधारे पासवान,राजकुमार गुप्ता, संगम धर दुबे, महेश मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, दिलीप जायसवाल, कमलेश सिंह, तेजप्रताप गुप्ता,कामेश्वर सिंह,मोहन उपाध्याय, छट्ठेलाल निगम, तो सपा पंडाल में रामभुआल निषाद,अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह, रामसेवक यादव सुभास चन्द्र मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789