निःशक्त और दृष्टिबाधित मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सहायता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में समिति गठित
।देवरिया 02 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के दौरान निःशक्त और दृष्टिबाधित मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सहायता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में परीक्षण कर संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि इस समिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी में डा० राजेन्द्र कुमार एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह को नामित किया गया है। उन्होंने बताया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें