Good Daily News...


बुधवार, 6 अप्रैल 2022

आधार प्रमाणीकरण वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन से एवं बैंक खाते से लिंक नहीं कराने पर वृद्धावस्था पेंशन अगले माह से हो जाएगी अवरुद्ध


देवरिया   06 अप्रैल। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लालबहादुर ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली लागू की जा रही है, जिस हेतु आवेदक का आधार उनके आवेदन एवं बैंक खाते से लिंक किया जाना अति आवश्यक है। इस हेतु आवेदक स्वयं अथवा नजदीकी जन सुविधा केंद्रों (CSC) / साइबर कैफे द्वारा अपना आधार आवेदन से ऑथेन्टिकेट करवा सकते है। आधार संख्या आवेदन से ऑथेन्टिकेट किये जाने हेतु लिंक https://sspy-up.gov.in पर उपलब्ध है।
      जनपद में 81327 वृद्धावस्था पेंशनरों के सापेक्ष अभी तक मात्र 5023 लाभार्थियों ने ही अपना आधार प्रमाणीकरण कराया है। जो लाभार्थी अपना आधार प्रमाणीकरण वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन से एवं अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करायेंगे. उनकी वृद्धावस्था पेंशन अगले माह से अवरुद्ध हो जायेगी।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789