Good Daily News...


रविवार, 17 अप्रैल 2022

*जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस की समीक्षा शिकायतों की हो रीयल टाइम मॉनिटरिंग। समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो शिकायतों का निस्तारण शिकायतों के डिफाल्टर श्रेणी में आने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस की समीक्षा

शिकायतों की हो रीयल टाइम मॉनिटरिंग

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो शिकायतों का निस्तारण

शिकायतों के डिफाल्टर श्रेणी में आने पर होगी कार्रवाई

  देवरिया, 17 अप्रैल।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम (आइजीआरएस) के अंतर्गत आने वाले शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस कार्य में लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, पीजीपोर्टल, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से जनता अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन करती है। शासन की नीतियों के अनुसार उनका समयबद्ध निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को शिकायतों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करने और नियमित रूप से निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रम विभाग, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता और तहसील से जुड़े लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की।उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग में लंबित शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में आया तो विभागाध्यक्ष की जवाबदेही तय की जाएगी। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (प्रशासन) कुँवर पंकज, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789