देवरिया 17 अप्रैल। आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 डिफाल्टर संदर्भों की समीक्षा की गयी, जिसमें तहसीलदार रूद्रपुर, औषधि निरीक्षक देवरिया, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता, बी०डी०ओ० गौरीबाजार / देवरिया व भटनी, तहसीलदार बरहज, अधि0अधि0 नगर पंचायत लार, जिला विद्यालय निरीक्षक, थानाध्यक्ष महुआडीह व भटनी के प्रतिनिधि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व उप जिलाधिकारी भाटपार रानी द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त बैठक में तहसीलदार बरहज व बी०डी०ओ० बनकटा अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तहसीलदार बरहज के स्तर पर 3 संदर्भ डिफाल्टर होने की स्थिति में तत्काल अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से संपर्क करें। जिलाधिकारी द्वारा बी०डी०ओ० बनकटा के अनुपस्थित रहने के कारण उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया गया और उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि पुलिस की तरफ से जो नोडल आफिसर हैं, वो बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में किसी एस०एच०ओ० को न बुलाया जाय।
बी०डी०ओ० भटनी की अनुपस्थिति में उन्होंने अपने प्रतिस्थानी को भेजा गया था। मुख्य विकास अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि बी०डी०ओ० भटनी को बुलाकर उनका स्पष्टीकरण तलब किया जाय।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि अपर जिलाधिकारी (प्र०) के साथ ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को इस कार्य हेतु लगाया जाय, जिनका यह दायित्व होगा कि प्रतिदिन 10. 00 बजे जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी (प्र०) के समक्ष डिफाल्टर होने वाले संदर्भों की सूची निकालकर प्रस्तुत करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर न हो।
जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में कोई भी संदर्भ डिफाल्टर न होने पाये और यदि कोई संदर्भ डिफाल्टर होता है तो संबंधित अधिकारी को रविवार के दिन बैठक में प्रतिभाग करना होगा। जिलाधिकारी महोदय ने अपेक्षा की कि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर न हो और किसी भी अधिकारी को डिफाल्टर की स्थिति में न आना पड़े।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें