देवरिया 08 अप्रैल। अध्यक्ष नीलामी समिति जजी देवरिया इन्दिरा सिंह ने बताया है कि मठ बरडीहा दल स्थित ग्राम मठ बरडीहा दल के बाग में 03 अदद आम के पेड़ में आए फल तथा 01 अदद महुआ के पेड में आए फूल एवं ग्राम डम्बरपुर के बाग मे 17 अदद आम के पेड़ में आए फल तथा 42 अदद महुआ के पेड़ में आए फूल की वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु पुनः नीलामी 18 अप्रैल को अपराह्न 1:30 बजे जनपद न्यायालय देवरिया के सभागार भवन में समिति के समक्ष सम्पन्न होगी। उक्त नीलामी की बोली हेतु समिति द्वारा मूल्यांकन के पश्चात आधार धनराशि मु०- 4480/- रुपये निर्धारित की गयी। इच्छुक व्यक्ति प्रकाशन की तिथि से दिनांक 18 अप्रैल के बीच किसी भी कार्य दिवस में उक्त वृक्षों के फल फूलों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित शर्तों के अधीन नीलामी में भाग ले सकते हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें