देवरिया। वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी के दादी का हुआ आकस्मिक निधन वो काफी दिनों से बीमार चल रही थी।उनका अंतिम संस्कार आगरा के ताजगंज शमशान घाट पर उनके पुत्र जयप्रकाश त्रिपाठी ने उनको मुखाग्नि दिए। आपको बताते चलें कि स्व रंभादेवी के तीन पौत्र है जिनमे मनोज त्रिपाठी प्रदेश के विभिन्न अखबारों में कार्य कर चुके है। वर्तमान में हिंदी दैनिक वॉयस ऑफ़ लखनऊ के देवरिया जनपद के जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत है। उनके छोटे भाई अम्बरीष त्रिपाठी गाज़ियाबाद में रहते है और एक भाई हरियाणा में है। स्व रम्भा देवी के निधन पर पूरा परिवार शोकाकुल हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्रिपाठी ने बताया कि उनका इलाज आगरा के जीजी नर्सिंग होम में चल रहा आज तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर दम तोड दिया। उनका निवास स्थान ग्राम पंचायत जमीरा थाना मदनपुर में है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें