*
देवरिय। 15 मार्च जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया कि जनपद देवरिया के समस्त वृद्धावस्था पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि वे अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लें अन्यथा की स्थिति में पेंशन की धनराशि खाते में नहीं पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 81,327 वृद्धावस्था पेंशनर हैं जिन्हें राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी वृद्धावस्था पेंशनरों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराया जाना अनिवार्य है। बैंक में आधार से खाता लिंक कराने के बाद संबंधित पेंशनर को अपने आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की स्पष्ट छाया प्रति विकास भवन देवरिया स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा अथवा वृद्धावस्था पेंशन की वेबसाइट https://sspy-up.gov.in पर स्वयं लिंक करा लें अन्यथा पेंशन की धनराशि खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें