Good Daily News...


मंगलवार, 15 मार्च 2022

होली पर्व पर शांति-व्यवस्था के लिए 49 मजिस्ट्रेट नामित

  

सौहार्द एवं समरसता के साथ मनाए होली:डीएम

हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा:डीएम

देवरिया, 15 मार्च जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए 49 जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया है। साथ ही जिलाधिकारी ने हुड़दंगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि होली पर्व पर शांति-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि होली के त्योहार को सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक है कि होलिका दहन स्थल से संबंधित कोई विवाद हो तो उसका पहले ही समाधान कर लिया जाए। ऐसे क्षेत्रों में जहां पर मिश्रित आबादी है अथवा दूसरे संप्रदायों के धार्मिक स्थल हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट होलिका दहन से पूर्व होलिका दहन स्थल का भ्रमण करेंगे तथा संबंधित व्यक्तियों से वार्ता कर शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन सुनिश्चित कराएंगे। होलिका दहन सकुशल संपन्न कराने के पश्चात इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तथा संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को देंगे। इसके उपरांत दिनांक 18 मार्च को होली पर्व के दिन संबंधित मजिस्ट्रेट गण ड्यूटी स्थल पर प्रातः 6 बजे पहुंच कर पुलिस कर्मियों के साथ लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे और होली का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद ही ड्यूटी स्थल छोड़ेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि अपर उप जिला मजिस्ट्रेट अरुण वर्मा बघौचघाट थाने में, उपजिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी मदनपुर थाने में, उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार लार थाने में, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार रामपुर कारखाना थाने में तथा अतिरिक्त उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव कोतवाली सदर थाने में उपस्थित रहकर शान्ति-व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपने-अपने तहसील क्षेत्र में होली का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णतया उत्तरदायी होंगे और समस्त मजिस्ट्रेट गणों के कार्यों का पर्यवेक्षण करते रहेंगे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789