Good Daily News...


शनिवार, 12 मार्च 2022

जनपद न्यायालय देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया भव्य आयोजन, किये गये 36058 वादों का निस्तारण*


देवरिया   12 मार्च। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया  जय प्रकाश यादव के आदेशानुसार दिनांक 12.03.2022 दिन शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर  जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय लोक अदालत नोडल अधिकारी  लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त धर दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश  आरिफ निसामुद्दीन खान एवं अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारम्भ किया गया।
      उक्त अवसर पर  जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों द्वारा कुल मिलाकर 36058 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0-6,97,58,870 (छः करोड़ सन्ताबे लाख अण्ठावन हजार आठ सौ सत्तर)/-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया। इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही।  जनपद न्यायाधीश  जय प्रकाश यादव के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

लखनऊ STF की टीम ने फर्जी दस्तावेद तैयार कर पेपर साल्वर कराने वाले गैंग का किया खुलाशा

 अमेठी।  लखनऊ STF की टीम ने फर्जी दस्तावेद तैयार कर पेपर साल्वर कराने वाले गैंग का किया खुलाशा। जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के दीपक कुमार को...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789