*देवरिया* : आज दिनांक 24.03.2022 को आयोजित मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु परियोजना निदेशक / अपर जिलाधिकारी (प्र) श्री कुंवर पंकज तथा परियोजना अधिकारी श्री विनोद कुमार मिश्र द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय देवरिया में क्षेत्रीय प्रबन्धक के साथ बैठक कर पीएम स्वनिधि के अंतर्गत बैंक स्तर पर लंबित कुल 111 ऑनलाइन आवेदनो के वितरण में आ रही समस्याओं का निराकरण करते हुए समस्त आवेदनों का वितरण उक्त दो दिवसीय कैंप के दौरान करने हेतु बैंक के जिला समन्वयक तथा शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा आस्वस्त किया गया कि दो दिवसीय कैंप के दौरान ही समस्त लंबित आवेदनों का वितरण करा दिया जायेगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भ्रमण के दौरान बैंक में उपस्थित ऋण आवेदकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए शाखा प्रबंधक तथा जिला समन्वयक को लंबित कुल 175 आवेदनों के ऋण वितरण हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद देवरिया में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत अबतक 10,000/- के कुल 5940 आवेदन आए हैं, जिनमे से 5756 ऋण स्वीकृत तथा 5712 ऋण वितरित किए जा चुके हैं। कुल 1773 पथ विक्रेताओं द्वारा प्रथम ऋण की वापसी की जा चुकी है। 45 दिवसीय अभियान के अंतर्गत अबतक 552 का द्वितीय ऋण 20,000/- हेतु आवेदन किया जा चुका है, जिनमे से 54 ऋण स्वीकृत तथा 28 ऋण वितरित किए जा चुके हैं।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें