गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022
Home »
» फर्जी IAS अधिकारी बनकर अधिकारियो पर धौस जमाता था यह युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
फर्जी IAS अधिकारी बनकर अधिकारियो पर धौस जमाता था यह युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में फर्जी आइएएस अधिकारी बनकर रौब गांठने वाले को धर दबोचा। उसके पास से लाल-नीली बत्ती लगी कार, लैपटाप, आइपैड, मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं। यह नंबर बदलकर अधिकारियों व आमजन को गुमराह कर रहा था। एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी आदेश त्यागी हमराहियों के साथ गुरुवार की सुबह रसूलाबाद तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान चौकियां की तरफ से लाल व नीली बत्ती लगी एस-क्रास बनी कार नंबर यूपी-32 बीजी-6626 आती दिखी। रोककर पूछताछ किए जाने पर चालक ने खुद को अपर मुख्य सचिव गृह (एसीएस होम) का रिश्तेदार बताते हुए पुलिस पर रौब गांठने लगा। हाव-भाव संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने ई-चालान एप के माध्यम से नंबर चेक किया। पुलिस का शक तब यकीन में बदल गया जब उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर पर मालिक का नाम एक्जीक्यूटिव इंजीनियर लखनऊ डिवीजन शारदा कैनाल व कार स्विफ्ट डिजायर होना मिला।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें