रुद्रपुर देवरिया।
बुधवार को डीएन इंटर कालेज पर भाजपा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के त्रिदेव कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। औऱ भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद को भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने का आह्वान किया।
सम्मेलन को अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवरिया के डॉ रमापति राम त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद ने पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख उषा पासवान,गौरीबाजार प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद समेत संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें