खरीद शासन के निर्देश एवं धान क्रय नीति के अनुसार ही किये जाने का दिया निर्देश
देवरिया (सू0वि0) 03 जनवरी। अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) नागेन्द्र कुमार सिंह ने धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केन्द्र रूद्रपुर एवं पी०सी०यू० द्वारा संचालित धान कय केन्द्र सा०स०स०लि० डहरौली के निरीक्षण में यह देखा गया कि केन्द्र प्रभारी द्वारा खरीद जूट के बोरे में न कर अन्य बोरे में की जा रही थी, जिसके लिए केन्द्र प्रभारी को कडी़ फटकार लगाई गयी तथा निर्देशित किया गया कि खरीद प्रत्येक दशा में जूट बोरे में स्टेन्सिल लगाकर खरीद करायें, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही बरदास्त नहीं की जायेगी। खरीद शासन के निर्देश एवं धान क्रय नीति के अनुसार ही किये जाने का निर्देश दिया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की कोई गड़बड़ी पाये जाने पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें